फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कमरों वाला महिला आरक्षी हास्टल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महिला थाना स्थित 24 कमरों के नवनिर्मित महिला आरक्षी हॉस्टल का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिला थाना में दिखाया गया। इस मौके पर घोसी विधायक विजय राजभर ने महिला आरक्षी हॉस्टल का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को आशियाना मिलने से उनके रहने की समस्या दूर होगी। वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से कर सकेंगी। यह सरकार द्वारा धरातल स्तर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने कहा कि 24 कमरों के नवनिर्मित महिला आरक्षी हॉस्टल का उद्घाटन होने से महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में समस्या नहीं आएगी। इस अवसर पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, महिला आरक्षी महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें