फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भीषण गर्मी में यात्री के कहने पर पानी पीने के लिए रोक दें बस

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न पिकअप पॉइंट पर बस चालकों, परिचालकों को गाइडलाइन जारी किया है। यातायात निरीक्षक हरिकेश सिंह और राजनाथ सिंह ने बुधवार को भवरेपुर और केरमा मुख्य मार्ग पर विभिन्न डिपो की लगभग 27 बसों की जांच की। जांच के दौरान सब कुछ ठीकठाक मिला। इस दौरान अधिकारीद्वय ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पानी पीने के लिए यात्रियों के कहने पर बस रोक दें। यात्रियों से व्यवहार से पेश आएं।
विज्ञापन

वही विभिन्न मार्गों पर चेकिंग को लेकर परिवहन विभाग के चालकों में अफरातफरी मची रही। जांच पड़ताल के दौरान चालकों, परिचालकों को दिशा निर्देश दिया कि यात्रियों को पॉइंट पर उतारे और सवारी भी बैठाएं। बसों को साफ सुथरा रखें। यात्रियों से मधुर संबंध बनाएं। रास्ते में कहीं किसी प्रकार की समस्या हो तो परिवहन विभाग की उच्चाधिकारियों से बात करें। डिपो से बस को निकालते समय पूरी तरह जांच कर लें। जांच के दौरान कहीं किसी प्रकार की कोई अनियमितता तो नहीं मिली लेकिन परिचालक को सख्त निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जो भी यात्री कहीं पानी पीने के लिए कहता है, वहां बस को अवश्य रोकें और उनको पानी पिलाने के बाद ही बस को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें