मऊ/ रानीपुर। बुनकर काॅलोनी पुलिस लाइन के पास मंगलवार की रात लगभग 11 बजे आंधी आने के चलते 33 हजार मेन लाइन के तार पर पेड़ की डाली गिरने के चलते नगर क्षेत्र के कई विद्युत उपकेंद्र सहित रानीपुर और हिरणपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद नगर क्षेत्र में एक घंटे के अंदर ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन रानीपुर विकास खंड क्षेत्र के रानीपुर और हिरणपुर विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बुधवार की सुबह बहाल हो पाई। मंगलवार की रात आंधी आने के चलते 33 हजार मेन लाइन के तार पर पेड़ की डाली गिर गई। जिससे नगर क्षेत्र के कई विद्युत उपकेंद्रों सहित रानीपुर और हिरणपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल रहने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद नगर क्षेत्र मेें विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं रानीपुर विद्युत उपकेंद्र और हिरणपुर विद्युत उपकेंद्र के ब्लाॅक क्षेत्र के लगभग 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। रातभर बिजली गुल रहने के चलते लोगों को गर्मी और उमस में हाल बेहाल रहा।
नलकूप आदि बंद रहने से खेती किसानी का कार्य प्रभावित रहा। बुधवार की सुबह लोगों को शुद्ध पानी न मिलने के चलते इधर-उधर भटकना पड़ा। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक कर बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
इस बाबत एसडीओ उमेश चंद का कहना है कि रात में आंधी के कारण बुनकर काॅलोनी और पुलिस लाइन के पास मेन लाइन के तार पर पेड़ की डाली गिर जाने से बिजली फाल्ट हो गई थी फाल्ट को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।