दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा निवासी सबा बानो की तहरीर पर मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि न्यायालय में चल रहे मुकदमे में बयान बदलने के लिए ससुराल के लोग दबाव डालते हैं। प्राथमिकी के अनुसार सबा बानो गर्भवती हैं और ससुराल वालों से न्यायालय में मुकदमा चलता है।
बयान बदलने लिए ससुराल के लोग दबाव डाल रहे हैं। उसी बात को लेकर बीते 19 मार्च की रात 8:30 बजे डोमनपुरा कोइराट निवासी जेठ अफजाल अहमद, देवर अंसार अहमद, ननद नुजहत जहां इसी बात को लेकर गाली देने लगीं। मना करने पर सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। अंसार अहमद ने हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।