फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया... से गूंजा शहर

Tue, 29 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर गणेश चतुर्थी को स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार की रात जुलूस निकालकर हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान रास्ते भर श्रद्घालु डीजे की धुन पर नाचते रहे। वहीं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। विसर्जन जुलूस के दौरान चाक चौबंध व्यवस्था  रही। रविवार की शाम ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर से गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस रथ पर निकाला गया।


 जो नगर क्षेत्र के घास बाजार, सदर चौक, रौजा, हट्ठीमदारी होते हुए ढेकुलिया घाट पहुंचा। जुलूस के दौरान रास्ते पर भर युवा श्रद्घालु डीजे की धुन पर थिरकते रहे।
विज्ञापन



जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के साथ साथ सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी सुशील कुमार, सीओ मधुबन वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर एसडी सिंह, वीरेंद्र मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मिश्री लाल, एसओसी आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। जुलूस शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर रुका।
विज्ञापन



इस दौरान गणेश प्रतिमा की कई स्थानों पर पूजा अर्चना भी श्रद्घालुओं ने किया। विसर्जन जुलूस के सकुशल संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें