कोपागंज कस्बा के नूरानी मस्जिद के पुस्तकालय में मिले बम तथा वाराणसी में साधु संतों पर हुए लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि कोपागंज के मस्जिद के पुस्तकालय में बम और उसे बनाने का उपकरण मिलना एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है।आगामी दिनों में अनेकों महत्वपूर्ण त्योहार हैं। पुस्तकालय से चंद दूरी पर ही रामलीला मैदान है।
इस घटना से आतंकियों से नेटवर्क संचालित होने की संभावना प्रबल होती जा रही है। मदरसों के नाम पर आतंकवाद का पाठ पढ़ाया जा रहा है।कोपागंज की घटना में कई सफेदपोश भी लिप्त हैं।
उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।जिलाध्यक्ष मिथिलेश राय ने कहा कि वाराणसी में साधु संतों पर लाठी चार्ज करना सपा सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति है। धार्मिक कार्यो से ही सिर्फ पांच प्रतिशत गंगा में प्रदूषण होता है जबकि 95 प्रतिशत स्लाटर हाउसों व शहर की गंदगी से गंगा में प्रदूषण होता है।
जिसको रोकने के लिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ हिंदू धर्म को ही दबाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बबलू यादव, मनीष पांडेय, विनीत तिवारी, उमेश यादव, बबलू यादव, गोविंदा साहनी, जितेंद्र गुप्ता, संजय विश्वकर्मा आदि शामिल थे।