फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिए गए ज्ञान से गुरु का नाम करें रोशन

विज्ञापन
नगर स्थित डीसीएसकेपीजी कालेज में एम ए अंतिम वर्ष के छात्रों के विदाई समारोह में पुरस्कृत छात्र-छ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। डीसीएसके पीजी कॉलेज में एमए फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी गुरु के दिए गए ज्ञान से उनका नाम रोशन करें। यहीं गुरु के प्रति बेहतरीन गुरु दक्षिणा होगी। मुख्य अतिथि डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों की कभी भी उनके कॉलेज से विदाई नहीं होती वो अपने कॉलेज से निकलकर सामाजिक क्षेत्र में जाते हैं और अपने अपने शुद्ध ज्ञान को समाज में प्रदर्शित करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि जिस क्षेत्र में जाएंगे उस क्षेत्र में अपना, अपने माता पिता और अपने गुरुजनों का नाम रोशन करें। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान से अपने गुरु का नाम रोशन करें यही एक बेहतरीर गुरु दक्षिणा होगी। भूगोल विभाग के डॉ. घनश्याम दुबे, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. निशारानी, डॉ. सिधारी सिंह ने कहा कि आप सब जहां जाए सफलता आपके कदम चूमे। समारोह में गत वर्ष के टॉपर दिवाकर मौया, रजनीश राजभर, रुचि मौर्या को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रवीण, धर्म, आशीष, रुबीना, शबा, मधु, प्रतिभा, संध्या, सोनम, नाहिद आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।संचालन गीतांजलि साहनी, मिंटू यादव, शुभम गुप्ता मोदी, और मोनिका मौर्या, कुणाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें