फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार साल का बीएस इन केमिस्ट्री कोर्स शुरू करेगी आईआईटी-दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईआईटी-दिल्ली ने 2025 शैक्षणिक सत्र से चार साल का स्नातक कार्यक्रम बीएस इन केमिस्ट्री शुरू करने का एलान किया है। यह देश के प्रतिष्ठित संस्थान में पहला विज्ञान स्नातक कार्यक्रम होगा। संस्थान के रसायन विभाग के प्रमुख एस. नागेंद्रन ने बताया कि यह पाठ्यक्रम रसायन विज्ञान में बहु-विषयक दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

प्रवेश जेईई (एडवांस्ड) के माध्यम से होगा और योग्य उम्मीदवार जोसा 2025 पोर्टल के जरिये इस कोर्स को चुन सकेंगे। इंजीनियरिंग स्नातकों में अक्सर शोध के लिए आवश्यक वैज्ञानिक गहराई की कमी होती है, वहीं शुद्ध रसायन विज्ञान पढ़ने वाले छात्र इंजीनियरिंग की बुनियादी अवधारणाओं से अनजान रह जाते हैं।
यह कोर्स इस अंतर को पाटेगा। बीएस केमिस्ट्री प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रवि पी. सिंह ने बताया कि पहले वर्ष के दो सेमेस्टर में छात्रों को बीटेक की तरह सामान्य विज्ञान और इंजीनियरिंग की बुनियादी पढ़ाई कराई जाएगी। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें