फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बचपन की सुरक्षा के लिए हैं तैयार हम; चाइल्ड लाइन टीम के साथ आरपीएफ, जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग की

Sun, 01 Jun 2025 10:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

रेलवे स्टेशन पर बचपन की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर के साथ ट्रेन में चेकिंग की गई और इसके साथ ही संदेश देने का प्रयास किया गया कि बच्चों की मदद के लिए सभी तैयार हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में चला चेकिंग अभियान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर चाइल्ड लाइन टीम के साथ आरपीएफ और जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पहले रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की और सामानों की सुरक्षा करते रहने को कहा।

विज्ञापन


मऊ से होकर नई दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में चढ़कर चेकिंग की। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि मऊ स्टेशन पर भीड़भाड़ वाली जगह पर और ट्रेनों में बिछड़े हुए या घर से भागे हुए, गुमशुदा हुए बालक या ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बच्चों को तलाशकर उनके घर पहुंचाया सके। इस दौरान मऊ के चाइल्ड लाइन काउंसलर रितेश कुमार चौरसिया, आरपीएफ उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव, विकास कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें