यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में सात दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारी योजना बनाने में दिन रात एक कर दिए हैं।
किसी परीक्षा केंद्र में कोई भी कैमरा खराब और कनेक्टिविटी बंद मिलने पर संंबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाएं सील होने तक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र को नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद अपनी उपस्थिति कंट्रोल रूम में दर्ज करानी होगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों मेें लगे सीसीटीवी कैमरे को 24 घंटे सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है।
जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। किसी केंद्र पर कोई भी कैमरा खराब और कनेक्टिविटी बंद होने की स्थिति में संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाएं सील होने तक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र को नहीं छोड़ेंगे।
इसके बाद अपनी उपस्थिति कंट्रोल रूम में दर्ज करानी होगी। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं लॉकर रूम तक कॉपियों को जमा कराने जाएंगे।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों मेें लगे सीसीटीवी कैमरे को 24 घंटे सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है।
कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी केंद्र पर कोई भी कैमरा खराब और कनेक्टिविटी बंद होने की स्थिति में संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।