फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के पुल से प्रतिमाओं का नहीं होगा विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने दोहरीघाट थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने नवनिर्मित माल खाना, भोजनालय, मिशन नारी शक्ति तथा कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही समाधान दिवस एवं पीस कमेटी के लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान ने दुर्गा पूजा दशहरा त्यौहार को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि कोई भी दुर्गा प्रतिमा सड़क के किनारे नहीं रखी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए सरयू नदी के पुल का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। सभी प्रतिमाओं को राम घाट पर ले जाकर विसर्जित कराएं। एसपी ने थाना परिसर के अवलोकन के दौरान परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए थानाध्यक्ष को चेतावनी दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर एवं क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें