कुछ दिन पूर्व मौसेरे भाई की सड़क हादसे में मौत से आहत 16 वर्षीय बहन ने सोमवार को अलसुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। करहा स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी रामप्यारे चौहान की 16 वर्षीय पुत्री कुछ दिन पूर्व अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट रोड पर भुजही टंडवा के पास बाइक भिड़ंत में उसके मौसेरे भाई की मौत हो गई। दुर्घटना के समय किशोरी भी उक्त बाइक पर सवार थी। भाई की मौत के बाद किशोरी सदमे में रहती थी। सोमवार को सुबह सब्जी के पौधों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे करहा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।