फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू नदी की सफाई में गड़बड़ी देख किसानों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कोपागंज में छोटी सरयू की खुदाई का निरीक्षण करते किसान।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। छोटी सरयू और भगनही ड्रेन की खुदाई का निरीक्षण रविवार की शाम भाजपा नेता प्रमोद राय और किसानों ने किया। केवल तीन किलोमीटर खोदाई देख नाराजगी जताई। भाजपा नेता ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान से शिकायत की। जिस पर उन्होंने खुद की देखरेख मेें खोदाई कराने का आश्वासन दिया। जिले के शहरोज गाँव के पास टौंस नदी में गिरने वाली छोटी सरजू के बहाव वाले क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव के चलते हजारों एकड़ रबी नहीं हो सकी। यह स्थिति ग्राम शहरोज, खुखुन्दवा, काछी कला, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, चिश्तीपुर, फतेपुर गांवों में बनी हुई है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक विजय राजभर के प्रयास से छोटी सरयू और भगनही ड्रेन की खोदाई 9 मई को शुरू कराई थी। ठेकेदार जगह जगह छोड़कर केवल तीन किलोमीटर ही खोदाई करा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें