फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलनी से किया ‘हमसफर’ का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला करवाचौथ का पर्व रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को सज-धज कर चांदनी रात में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चलनी से अपने पति का दीदार किया। चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया और भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और मां पार्वती की भी पूजा की। वहीं, एक दूसरे को पर्व की मान्यता और महत्ता के संबंध में प्रचलित कहानियां भी सुनाईं।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चांदमारी इमिलिया, ब्रह्मस्थान, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, दोहरीघाट, मधुबन सहित विभिन्न इलाकों में रविवार को महिलाओंने पर्व की परंपरा को बखूबी निभाया। शाम के समय सजने संवरने से पहले महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम ढलने का इंतजार किया। उन्होंने पर्व के मद्देनजर पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। व्रती महिलाओं ने पति के कल्याण के लिए मिट्टी से बने करवे को चावलों के रंग बिरंगे लेप से सजाया। ज्यादातर महिलाओं ने सूर्य, चंद्रमा और करवे का जमीन पर चित्र भी बनाया। रात को चांद निकलने के साथ ही महिलाओं ने चलनी से अपने ‘हमसफर’ का दीदार किया। पूजन-अर्चन के बाद व्रत के पारण के समय खाने का पहला निवाला पतियों ने ही खिलाया। व्रती महिलाओं ने बताया कि पहले यह पर्व केवल बड़े शहरों तक ही सीमित था। अब यह धीरे-धीरे छोटे शहरों में भी बड़ी तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें