फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गुंडई नहीं की होगी बर्दाश्त : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एडीजी वाराणसी जोन बृजभूषण शर्मा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस लाइन में अधीनस्थों के संग अपराध के साथ चुनावी तैयारी की समीक्षा की। समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से एडीजी वाराणसी बृज भूषण शर्मा ने कहा कि किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोले पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हैं, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्तार का नाम लिए बिना कहा कि मऊ में माफिया और उसके खास सहयोगियों के विरुद्घ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संपत्ति जब्त करने के साथ गैंगेस्टर में कार्रवाई की गइ है। इसके अलावा काफी संख्या में लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। बोले वर्तमान में मऊ पुलिस जिले के तीन इनामी शातिर बदमाशों की तलाश में जुटी है। तीनों फरार चल रहे हैं। अपराधियों के न मिलने पर उनको संरक्षण देने वालों का पता लगाया जा रहा है। इन सभी पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है, पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार पुलिस आम जनमानस के बीच संपर्क बना रही है।
जोन में 370 करोड़ की संपत्ति जब्त की
उन्होंने बताया कि एक साल में जोन में 370 करोड़ की अवैध संपत्ति पुलिस ने जब्त की है, इसमें से अवैध तरीके से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त किया है। इसके अलावा 876 चिन्हित अपराधियों को जिला बदर किया गया है। 173 माफियाओं के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। साथ ही साथ 29 लोगों पर रासुका लगाया गया है। बोले आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें