फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित सिंह का कार्यक्रम निरस्त, अब आएंगे धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
घोसी के भिखारीपुर विक्कमपुर में भाजपा जनसंदेश रैली के स्थल पर जायजा लेते भाजपा नेता रामबिलास चौ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी(मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भिखारीपुर विक्कमपुर गांव में भाजपा की जनसंदेश यात्रा रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह 21 दिसंबर को आने वाले थे। लेकिन उनका कार्यक्रम अब निरस्त हो गया। उनके स्थान पर अब केंद्रीय मानव संसाधन और कौशल विकास मंत्री और प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी सहजानंद राय ने दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी सहजानंद राय ने बताया कि जनसंदेश यात्रा रतनपुरा से चल कर 20 दिसंबर की शाम को जनपद में रतनपुरा में प्रवेश करेगी। यह जनसंदेश यात्रा रैली 21 दिसंबर को घोसी विधानसभा के नदवासराय मार्ग स्थित भिखारीपुर विक्कमपुर में मंगलवार को पहुंचेगी। वहां धर्मेंद प्रधान 11 बजे जनसभा में पहुचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, पार्टी नेता और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामबिलास चौहान, अरिजीत सिंह, योगेंद्रनाथ राय, अनिल यादव, नागेंद्र सिंह, कृपा शंकर सिंह, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, लालचंद चौहान, अनिरुद्ध सिंह, राजीव चौहान आदि नेता पूरी प्रतिबद्धता से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें