फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले में आज 1247 स्थलों पर जलेगी होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली शुक्रवार को मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को होलिका जलेगी। जिले में 1247 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इनमें से 125 होलिका दहन स्थल को संवेदनशील और 33 को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सबसे अधिक होलिका मधुबन थाना क्षेत्र में जलाई जाएगी। होलिका दहन में एक दिन शेष रह गए हैं, लेकिन लोग होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है। जिले में सबसे अधिक होलिका मधुबन थाना क्षेत्र में 302 स्थानों जलाई जाएगी। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र में 46, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 31, सरायलखंसी में 75, घोसी में 205, दोहरीघाट में 102, कोपागंज में 112, मोहम्मदाबाद गोहना में 208, चिरैयाकोट में 38, रानीपुर में 74, हलधरपुर में 54 स्थानों होलिका जलेगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जिले में 13 मार्च को होलिका दहन होगा। मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 10.37 बजे तक भद्रा रहेगा। 10.38 बजे से होलिका दहन होगा।




नगरपालिका में 24 घंटे होगी पेयजलापूर्ति
मऊ। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से होली के दिन 24 घंटे पेयजलापूर्ति की जाएगी। नगर के 42 स्थलों पर लगे जनरेटर और किराये पर लिए गए जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। होली पर निकलने वाले जुलूस के दौरान भी टैंकर लगाए जाएंगे। होली खेलने के पूर्व ही सदर चौक की बेेहतर ढंग से धुलाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

होली संपन्न होने के बाद सड़कों की सफाई कराने के लिए हुक लोडर मशीन मंगाई गई है। साफ सफाई के लिए भारी संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। इस बाबत नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि होली के दिन 24 घंटे पेयजलापूर्ति की जाएगी। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
बाजारों में रही चहल-पहल, दुकानदार भी दे रहे छूट
होली की तैयारी अंतिम दौर में है। जिले में होली का खुमार चढ़ने लगा है। नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में सजी रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंग-गुलाल सहित विभिन्न दुकानों पर खरीदारों की देर शाम तक भीड़ लगी रही। बच्चे तरह-तरह की पिचकारियां खरीदते देखे गए। हर्बल गुलाल के साथ बच्चों को गुलाल भरी पिचकारी भी पसंद आ रही थी।

नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, गोला बाजार, भीटी सहित घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से चहल पहल रही। दुकानदार ग्राहकों के लिए होली स्पेशल ऑफर भी चला रहे हैं। हर एक खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
प्रतिष्ठानों को होली के रंग में आकर्षक सजाया गया है। वहीं, सभी वर्ग युवा, महिला, पुरुष खरीदारी में जुट गए हैं। बाजार में हथौड़ा पिचकारी, त्रिशूल पिचकारी, वाटर कैनल, पटाखा कलर, बंदूक वाली पिचकारी, टंकी प्रेशर वाली पिचकारी रोबोट आदि तरह की पिचकारियां खूब पसंद की जा रही थी। रेडीमेड कपड़ों, साड़ी, किराना आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
24 घंटे होगी इमरजेंसी व्यवस्था
होली के दिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला अस्पताल, राजकीय महिला चिकित्सालय सहित नगर के डोमनपुरा, छोटी महरनिया, भरहू का पुरा, हनुमान नगर सहित चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें