मऊ जिले में होली पर्व पर लोगों का उत्साह देखते बन रहा। सुबह से लोगों ने रंगों व गुलाल की होली खेली। इस दौरान शहर में सुरक्षा को लेकर फोर्स मौजूद रही। वहीं पुलिस अधिकारी सभी इलाकों में चक्रमण करते रहे। वहीं होली की मस्ती में डूबे लोग डीजे की धून पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
नगर के मिर्जाहदीपुरा चौक, सदर चौक, गोला बाजार, सिंधी कॉलोनी, औरंगाबाद, बलनिकेतन, सहादतपुरा, भीटी आदि स्थानों पर लोगों ने रंग अबीर गुलाल के साथ-साथ कपड़ा फाड़ होली खेली।
होली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के भी जवान मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में लोग होली की गीतों पर झूमे और नाचे। वहीं एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना भी दी।