कोपागंज (मऊ)। प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए चुनावी आचार संहिता लगते ही कस्बा क्षेत्र में जगह-जगह लगे बैनर व पोस्टर हटने शुरू गए हैं। रविवार को तहसीलदार संत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों नेतृत्व में बैनर व पोस्टर हटाया गया। लेकिन इसके बाबजूद थाना गेट के सामने, थाना की दीवार, थाना के अगल बगल और नगर पंचायत कार्यालय मार्ग पर विभिन्न पार्टियों के होर्डिंग और पोस्टर आचार सहिता की धज्जी उड़ा रहे।
कोपागंज थाना, कसारा मोड़ भातकोल मोड़ आदि जगहों पर शुक्रवार तक चौराहे की शोभा बढ़ाने वाले बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ यहां के स्थानीय लोगों के पोस्टर आचार संहिता लगते ही हटा दिए गए। पोस्टर हटाने के दौरान जब लोगों को जानकारी हुई कि होर्डिंग व पोस्टर हटाये जा रहे हैं तो कुछ लोग स्वयं पहुंचकर अपनी होर्डिंग वहां से उतार लिए। जिन लोगों ने नहीं उतारा उन लोगों की हार्डिंग तहसीलदार संत कुमार सिंह नायब तहसीलदार अनुराग सिंहनगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने पोस्टर बैनर हटवाया। इसके साथ ही साथ थानाध्यक्ष हरे राम के निर्देश पर कोपागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायतो में प्रत्याशियों के लगे पोस्टर पुलिस कर्मियों ने हटाना प्रारंभ कर दिया। इसके बाबजूद थाना गेट के सामने, थाना गेट की दिवार, इसके अगल बगल और नगर पंचायत कार्यालय के रास्ते में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेताओ की होर्डिंग और पोस्टर आचारसहिता का माखौल उड़ा रहे है।