भरत मिलाप देखने के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शीतला धाम से शाही कटरा पहुंचने से पूर्व कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पक विमान को रोक कर प्रभु का स्वागत, आरती और पूजन किया। इसके साथ ही उत्सव के माहौल के बीच अखाड़ों ने करतब दिखाए। करतब देखने और प्रभु के दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
मऊ में भरत मिलाप का द्श्य
- फोटो : अमर उजाला
शाही कटरा के मैदान में भरत मिलाप का सजीव मंचन देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। इस बार वर्ष गत वर्षों की तुलना में ज्यादा भीड़ नजर आई। कार्यक्रम स्थल पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। चारो भाइयों के गले लगते ही लोगों के आंखों से आंसू छलक उठे। जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे के बीच चारो भाइयों की आरती और पुष्पवर्षा की गई। चारों भाइयों के गले लगते देख लोग उत्साहित तो थे ही साथ ही कलाकारों के सजीव मंचन को देख लोगों के आंखों से आंसू छलक गए।