फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बेटी के सामने पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव की मजार के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पीछे बैठी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी रामशोभित चौहान (50) बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पुत्री महिमा (15) को लेकर बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। अभी गालिबपुर गांव के मुगलाने बाबा की मजार के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरी। रामशोभित ने हेलमेट नहीं लगाया था जिसके चलते डिवाइडर पर उनका सिर टकराया और लहूलुहान हो गए। उधर पुत्री महिमा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया और पुत्री की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार ने घर के बाहर बैठी युवती को मारी टक्कर, फिर पलटी

करहा। रानीपुर थाना क्षेत्र के दरौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह कार चालक ने अपने घर के बाहर बैठी युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में युवती घायल हो गई। हादसे में कार चालक जख्मी हालात में भाग गया। दरौरा गांव के नई बाजार निवासी इस्मा परवीन 21 अपने घर के बाहर सुबह आठ बजे बैठी थी। इसबीच अचानक तेज रफ्तार सड़क से आ रही बोलेरो ने पीछे से धक्का मारते हुए सड़क किनारे पलट गई, जिससे युवती घायल हो गई। उसे मोहम्मदाबाद गोहना के एक निजी चिकित्सक भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें