फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लाखों रुपये अकेले हड़पने से नाराज दोस्त ने की थी रजनीश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी-मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव में 22 मई को हुई युवक की हत्या का खुलासा बृहस्पतिवार को घोसी पुलिस ने कर दिया। मृत युवक के करीबी दोस्त ने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन

हत्या का कारण रजनीश और आरोपी द्वारा 2022 में एक हत्या की सुपारी लेने के बाद मिली रकम के बंटवारे को लेकर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में दो टीमें दबिश दे रही हैं।
घोसी कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर आरोपी लाखीपुर मोड़ पर है। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर निवासी विनित चौहान को पकड़ा। बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बीते 22 मई को अपने गांव निवासी रजनीश चौहान की हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन

हत्या को अंजाम वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिया था। बताया कि वह और रजनीश ने 2022 में बलिया जिले में एक हत्या किए थे। इसमें रजनीश को 17 लाख रुपये मिले थे। बताया कि हत्या में वह जेल चला गया, इस बीच रजनीश भी जमानत पर छूटकर दिल्ली कमाने चला गया। जब वह जेल से छूटकर बाहर निकला तो रजनीश से संपर्क कर हत्या में मिली लाखों की रकम को आधे आधे हिस्से में बांटने की बात कही। लेकिन रजनीश इससे इन्कार कर दिया।
बताया कि वह जब दिल्ली से लौटा तो उसने एक बार फिर से संपर्क कर उससे पैसे मांगने की कोशिश की थी। जब राशि नहीं मिली तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर रजनीश को सबक सिखाने की योजना तैयार की। जिसके तहत बीते 22 मई की रात को चुना, क्योंकि अगले दिन रजनीश को दिल्ली निकलना था। फोन न उठाने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज कर जाने से पहले एक बार सब कुछ भूलकर शराब पीने को कहा। विनीत की योजना से अंजान रजनीश जब उससे मिलने गांव के सिवान में पहुंचा तो मौका पाकर विनीत और उसके दोस्त ने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी विनीत का साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश दो टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें