फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। काफी समय बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार की शाम झमाझम बारिश हुई इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। तेज बारिश होने के दौरान आकाश में गड़गड़ाहट से लोग दहल जा रहे थे। नगर के निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को आकाश में सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रही। वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं मुरझा रही धान की फसल को संजीवनी मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 70 प्रतिशत रही। बारिश के चलते नगर के भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुशीपुरा, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों मेें जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। गड्रे में तब्दील संपर्क मार्गों पर जलजमाव के चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें