फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः स्वास्थ्यकर्मी ने अस्पताल से चुरा ली कोरोना वैक्सीन, पैसे लेकर कर रहा था वैक्सीनेशन, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 19 Aug 2021 01:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

आजमगढ़ जिले के हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी के मऊ स्थित घर से पुलिस ने 10 डोज कोवैक्सीन, 240 डोज कोविशील्ड, 10 डोज एंटी रैबीज तथा छह एंटीजेन जांच किट  बरामद की है। वह गांव में पैसे लेकर लोगों को वैक्सीन लगा रहा था। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकतरफ जहां वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को यूपी के मऊ जिले में पुलिस ने ऐसे स्वास्थ्यकर्मी को पकड़ा जो  स्थानीय लोगों को पैसा लेकर वैक्सीनेशन कर रहा था। रुपया लेकर वैक्सीनेशन करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई।

विज्ञापन


साथ ही इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  स्वास्थ्यकर्मी के पास अस्पताल से चोरी की गई 10 डोज कोवैक्सीन, 240 डोज कोविशील्ड, 10 डोज एंटी रैबीज तथा छह एंटीजेन जांच किट बरामद किया। 

मऊ जिले की कोपागंज पुलिस ने भदसा मानोपुर में आजमगढ़ जिले में तैनात स्वास्थ्यकर्मी द्वारा स्थानीय लोगों को पैसा लेकर वैक्सीनेशन करते पकड़ा। पुलिस ने उसके घर से अवैध रूप से रखे गए कोरोना वैक्सीन, एंटी रैबिज और एंटीजन किट बरामद किया। इस मामले में कोपागंज सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


कोपागंज एसओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे  उनके मोबाइल पर भदसा मानोपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा  पैसा लेकर कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की सूचना दी गई। 

विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और गांव के एक घर पर छापा मारा। जहां पर उन्होंने आजमगढ़ के हरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी को हिरासत में ले लिया।वहीं दूसरे जिले के स्वास्थ्यकर्मी द्वारा टीकाकरण किए जाने की सूचना पर सदर एसडीएम जय प्रकाश यादव, सीओ घोसी नरेश कुमार, जबकि स्वास्थ्य विभाग से कोपागंज सीएचसी प्रभारी अनिल कुमार कोपागंज थाने पहुंचे।

यहां सीएचसी प्रभारी ने आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ थाने  में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी राहुल राय पुत्र सुनील कुमार राय निवासी भदसा मानोपुर के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें