वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला काजी टोला में खाद गोदाम के पास जच्चा बच्चा केंद्र के सामने हेल्थ वैलनेस सेंटर की दीवार बनकर तैयार है मगर महीनों बीतने के बाद भी छत का इंतजार कर रहा है नगर पंचायत के मुहल्ला काजी टोला में पुराने जच्चा बच्चा केंद्र के सामने सरकार द्वारा हेल्थ वैलनेस सेंटर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को टेंडर दिया था जिसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा दीवाल तो तैयार कर दी गई है, मगर महीनों बीत जाने के बाद भी उस पर छत नहीं लगा है जिस पर वहां पर मौजूद कर्मचारियों को बाहर बैठकर काम करना पड़ रहा है।
हेल्थ वैलनेस सेंटर पर डॉक्टर अर्जुन गुप्ता की नियुक्ति की गई है जहां पर कमरा तैयार न होने के कारण उनकी ड्यूटी वैक्सीनेशन में लगा दी गई है और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर जाकर नगर सहित गांव के काम को भी निपटाते है हेल्थ वैलनेस सेंटर अधूरा रहने से मौजूद चिकित्सक व कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बाबत स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि वलीदपुर में बन रहे हेल्थ वैलनेस सेंटर का कार्य जिले से हो रहा है इसके लिए जिले के ही लोग जिम्मेदार है वहां पर कमरा अधूरा होने के कारण नियुक्त चिकित्सक की ड्यूटी वैक्सीनेशन में लगा दी गई है कमरा पूर्ण होने के बाद वहां पर नियुक्त चिकित्सक काम करना शुरू कर देंगे।