मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के करहा बाजार निवासी नशे का आदी एक पान विक्रेता की सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगी। पहले उसे स्थानीय अस्पताल और बाद में हायर सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करहां बाजार निवासी राजाराम चौरसिया (54) पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन चौरसिया पहले पान की दुकान करता था। बाद में वह नशा करने का लती हो गया। मंगलवार को वह दिन में जमकर शराब पिया और गंभीर नशा के चलते सरेआम सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर मे गंभीर चोटें आई।
स्थानीय लोग करहा के ही एक निजी हॉस्पिटल में ले गये। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के चलते चक्रपानपुर स्थित पीजीआई अस्पताल ले गए। यहां मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पाटीदारों और पड़ोसियों ने मंगलवार को रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो पुत्रियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।