फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : पार कर रहा था रेलवे की लाइन, रेल इंजन की चपेट में आया, युवक की मौत, परिवार में मातम

Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

रेल इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रेल लाइन पार कर रहा था इसी बीच मऊ की तरफ से आ रहे इंजन की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मातम में डूबे हुए हैं। 
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत धीरज और परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट और स्टेशन के बीच इंजन की चपेट में आकर 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक रेल लाइन पार कर रहा था। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के रोडवेज निवासी धीरज गुप्ता पुत्र अरुण की रोडवेज पर कपड़ा की दुकान है।

विज्ञापन


वह रोज की तरह दुकान पर बैठा और दोस्तों के साथ खेलने भी गया। रविवार की शाम लगभग 7 बजे रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास लाइन पार कर रहा था। इस बीच मऊ की तरफ से आ रहे इंजन की चपेट में आ गया। इंजन के एंगल में फंसकर लगभग 100 मीटर घिसता चला गया, जिससे शव क्षत विक्षत व हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान किया। जानकारी पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ो की भीड़ जुट गई।स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी को दिया। समाचार दिए जाने तक जीआरपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें