फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दत्तक पुत्र बन कराया वरासत, अब सही नाम दर्ज होने के छह साल बाद भी खेत से नहीं छोड़ रहे कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शनिवार को समाधान दिवस पर थाना चिरैयाकोट में जनसुनवाई की। इस दौरान 13 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें एक मामला पुलिस से संबंधित था जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। और शेष 12 राजस्व के मामलों के लिए अलग अलग टीम गठित करने का निर्देश थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार गौरव शाह को दिया। टीम गठित करके मौके पर समाधान करने के लिए टीम रवाना कराई गई। राजस्व विवादित मामलों के निस्तारण के लिए एक टीम नायाब तहसीलदार गौरव शाह, अपराध निरिक्षक महेंद्र कुमार यादव के साथ राजस्व विभाग की टीम तथा एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह और राजस्व विभाग को भेजी गई। इस अवसर पर योगेश यादव,अपराध निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी केशव यादव, एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह राहुल कुमार, रुद्र प्रताप शुक्ला के साथ राजस्व निरीक्षक विजय कुमार सिंह जितेंद्र धर द्विवेदी, विनोद गिरी, अविनाश सिंह, सर्वेश सिंह, विजय यादव,चंद्रमणि सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



कोपागंज में स्थानीय थाना पर समाधान दिवस पर दो मामले आए जिसमें एक का निस्तारण किया गया। ग्राम सभा सरवां निवासी राजेश के पिता बालचंद की मौत होने के बाद गांव का ही एक युवक फर्जी तरीके से अपने को बालचंद का दत्तक पुत्र बताकर वरासत करवाते हुए खतौनी में नाम चढ़वा लिया और उसे तत्काल गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया था। इसकी जानकारी होने पर किसी प्रकार उसका नाम खतौनी से कटवाते हुए अपना नाम चढ़वाया। लेकिन राजेश के नाम से वरासत होने के छह वर्ष बाद भी खेत में जोतने बोने नहीं दे रहा है। कई बार थानाध्यक्ष से लेकर जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। चेरा राम का पूरा निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि पति जोगिंदर शर्मा बीमारी के चलते बनारस स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती है। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर के गेट के सामने नाद खूंटा गाड़कर अतिक्रमण कर लिया है।
मधुबन में सीओ की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस में 16 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष मामलों को सीओ ने जांच कर जल्द से जल्द निस्तारित करने को निर्देशित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें