फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी की मौत की वजह निकली हैंगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में एक धर्मस्थल की चादर के फंदे से लटकी मिली किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। लेकिन किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार की देर शाम परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।जबकि इस मामले के दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि दोनों आरोपी प्रिंस उर्फ शिवम और राकेश भागे हुए हैं। सीओ मुहम्म्दाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना और एसओजी की टीम 10 से अधिक जगह दबिश दे चुकी है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
एसपी ने बताया कि दो डाक्टरों की देखरेख में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। दुष्कर्म हुआ है या नहीं, सप्लीमेंट्री जांच रिपोर्ट आने पर इसका पता चलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 16 साल की किशोरी का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। जंगल के पास स्थित एक धर्मस्थल की चादर से फंदा लगाया गया था। किशोरी अपनी 14 साल की छोटी बहन के साथ सोमवार की शाम करीब 7 बजे से लापता थी।
छोटी बहन ने नशीला पदार्थ खिलाकर खुद के साथ दुष्कर्म किए जाने और बड़ी बहन की हत्या का आरोप लगाया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कमालपुर बभनपुरा निवासी प्रिंस उर्फ शिवम और राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें