फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित संकल्प यात्रा का थानीदास मोड़ पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जातीय जनगणना एवं वंचितों के अधिकार को समर्पित डॉ. आर एस पटेल के जनहित संकल्प यात्रा का बाबा थानीदास मोड़ पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

जातीय जनगणना एवं शोषितों, वंचितों के संपूर्ण अधिकार को समर्पित जनहित संकल्प यात्रा मड़ियाहूं विधान सभा के सिहोरीबीर स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर प्रांगण से निकली यात्रा मंगलवार को सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में अमिला थानीदास पहुंची। सरदार सेना प्रमुख डॉ आर एस पटेल का सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. पटेल ने कहा कि जनहित संकल्प यात्रा 20 जनपदों से होकर 27 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगी। कहा कि सरदार सेना की सरकार से पांच सूत्रीय मांग है। जातीय जनगणना कराना सुनिश्चित किया जाय। पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के आरक्षण में हुई अनियमितता को बैकलॉग के द्वारा भर्ती कर दूर किया जाय। पुरानी पेंशन नीति को लागू करते हुए एक समान शिक्षा नीति बनाई जाय। सभी राजनैतिक पार्टियों के घोषणा पत्रों को संवैधानिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जाय। इस अवसर पर छोटेलाल मौर्य, श्रीराम वर्मा, महेंद्र मौर्य, परमानंद पटेल, सुरेश वर्मा, सुधीर सिंह, अरविंद पटेल, सत्येंद्र पटेल, संदीप सिंह, अमरजीत पटेल, अजय कुमार वर्मा, संजय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें