फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के उत्पीड़न को संज्ञान में ले सरकार: बनवारी लाल कंछल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगला पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी समाज और देश की अर्थ व्यवस्था के साथ सामाजिक व्यवस्था का रिढ़ होता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का कथन जान भी जहान भी और आत्मनिर्भर भारत के अभियान में यह वर्ग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि वो व्यापारियों के उत्पीड़न को संज्ञान में लें। ताकि देश की बेरोजगारी और भूखमरी को समाप्त किया जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहाकि व्यापारियों के मान सम्मान के लिए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैव संघर्ष के लिए तैयार है। व्यापारियों की तरफ से उनके तरफ से रखे गए इस प्रस्ताव को प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार किया, साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर बात करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, महामंत्री आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश मद्धेशिया, जिलाकोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद बरनवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें