फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल, अध्यापन कार्य रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना महामारी के चलते दो माह से ज्यादा समय से बंद चल रहे प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल शनिवार से खुलेंगे। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने दी। शुक्रवार को जारी प्रेसनोट के जरिए बीएसए ने बताया कि स्कूल में अध्यापन का कार्य बंद रहेगा, केवल स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर सभी राजकीय, परिषदीय तथा सहायता प्राप्त कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय पूर्व के समय 8 बजे से दोपहर एक बजे तक नियमानुसार खुलेंगे। बीएसए ने बताया कि स्कूल में बच्चों की छुट्टी रहेगी, केवल शिक्षक उपस्थित होकर निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे। बोले कि इस दौरान आनलाइन शिक्षण/ई पाठशाला संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें