फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घाटों पर बिखरी स्वर्णिम आभा, उगते सूर्य को अर्घ्य दे महिलाओं ने पूरा किया व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सूर्य की किरण सोमवार को जैसे ही निकलनी शुरू हुई, डाला छठ पर निर्जला व्रत का संकल्प लेकर तपस्या में लीन महिलाओं की आंखें भगवान भास्कर के सामने श्रद्धा के साथ झुक गईं।
विज्ञापन

भगवान भास्कर भी अपनी लालिमा लिए धीरे-धीरे उदय हुए और अपने आशीर्वाद रूपी प्रकाश से व्रती महिलाओं को दर्शन देकर धन्य किए। महिलाओं ने भी भगवान भास्कर का दर्शन किया और पानी में डुबकी लगा अर्घ्य देकर अपना संकल्प पूरा किया। इस दौरान, उन्होंने अपने पति, परिवार की मंगल कामना के साथ ही पुत्र प्राप्ति की भी मन्नतें मांगीं। सूर्य की किरण फूटते ही जिले के हर ताल, तलहटी, नदी, पोखरों पर पटाखे की गूंज और गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिलाएं अपना डाल उठाए घर को रवाना हुई और प्रसाद ग्रहण कर लोगों में वितरण भी किया। छठ के दूसरे दिन भोर में ही नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया। इस दौरान प्रकाश की भी व्यवस्था की गई थी। खासतौर से तमसा और सरयू तट पर श्रद्धालु महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ी। छठ पूजा पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सूप और डलिया लेकर पूजा सामग्री और फलों आदि सजाकर घाटों पर भोर में पहुंच गईं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित भीटी, हनुमान घाट, ढेकुलिया घाट, रामघाट, बमघाट, मड़ैया घाट सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी आदि स्थानों पर महिलाओं की भारी संख्या देखी गई। इसके अलावा, नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम, वनदेवी धाम स्थित पोखरा पर भी भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने अर्घ्यदान किया।
बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने सोमवार की भोर में गांव स्थित पोखरों पर छठ मइया के गीत गाते हुए हाथ में कलश लेकर पहुंची। यहां उगते सूर्य को विधिविधान से पूजन कर अर्घ्यदान किया। वनदेवी धाम स्थित पोखरे पर श्रद्धालुओं की काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें