फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में कूद कर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुड़वा गांव में शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे किन्हीं कारणों से एक युवती की गांव के बगल के पोखरे में कूद गई। जानकारी होने पर जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। गांव वालों के अनुसार तुलसीपुर कुड़वा गांव निवासी प्रियंका 17 वर्ष पुत्री हरीबंश शुक्रवार को सुबह लगभग 6 बजे गांव के बगल में स्थित पोखरे की ओर जाती दिखी।
विज्ञापन

पोखरे के पास पहुंचते ही वह उसमें कूद गई। उसे ऐसा करते किसी ने दूर से देखा और शोर मचाते हुए उसे बचाने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को पोखरे के पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार वालों के अनुरोध पर पंचनामा बनवाकर शव परिजनों को सौप दिया। इस घटना को लेकर गाँव में तरह तरह की चर्चा हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें