काम कोई भी हो यदि इसको पूरा करने के लिए मेहनत, लगन और इमानदारी के साथ ही जज्बा भी हो तो सफलता की राह आसान हो जाती है। यह सच कर दिखाया है नगर स्थित सिंधी कॉलोनी निवासिनी 23 वर्षीय मुस्कान तानवानी ने।
विज्ञापन
मुस्कान ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट बेस कैंप नेपाल पर फतह कर जिले को गौरवांवित किया है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए आठ माह तक तैयारी किया। बिना किसी कठिनाई के 16 दिन में ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट बेस कैंप नेपाल पर फतह कर जनपद ही नहीं पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है।
मुस्कान बीकाम से स्नातक हैं। अब वह एमबीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। पापा घनश्याम लाल व्यवसाई तथा मां शालिनी गृहिणी हैं। मुस्कान तानवानी ने अपनी कामयाबी का श्रेय मम्मी-पापा को दिया है। अपने संदेश में कहा है कि कड़ी मेहनत तथा अनुशासित होकर तैयारी की जाए तो सफलता मिलना तय है।