मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने यूनियन बैंक की लघु शाखा से लूट करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को लूट की घटना के एक सप्ताह बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के चकजाफरी गांव में विगत 23 सितंबर को गांव के पास ही यूनियन बैंक की लघु ग्रामीण शाखा संचालित करने वाले चकजाफरी गांव निवासी अखिलेश कुमार ने शाखा से 49 हजार रुपए लूट का आरोप लगाया था।
पुलिस की जांच में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी राजन यादव, इसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह गांव निवासी सर्वेश यादव, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम निवासी नवनीत सिंह उर्फ अर्पित और गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र स्थित नखतपुर गांव निवासी आदर्श सिंह का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद 30 सितंबर को पीटोखर गांव में मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी राजन यादव के पैर में गोली लगी थी।
कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि आरोपियों की समाज विरोधी कार्य प्रणाली और क्षेत्र में आतंक को देखते हुए चारों पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) की कार्रवाई की गई है।