फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईवे पर खड़े ट्रक-ट्रेलर बन रहे दुर्घटना का कारण

विज्ञापन
दोहरीघाट थाना के बसारथपुर के पास फोरलेन पर खड़े ट्रेलर। संवाद
विज्ञापन
जनपद को वाराणसी से गोरखपुर से जोड़ने वाले फोरलेन और बिहार से लखनऊ को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर ट्रक और ट्रेलर जहां-तहां खड़े हो रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसे के बाद भी एनएचएआई और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

फोरलेन और राज्य राजमार्ग 34 की कुल लंबाई करीब सौ किलोमीटर है। बढ़ुआ गोदाम से लेकर दोहरीघाट तक बना फोरलेन अपने निर्माण के बाद भी सुगम आवागमन का साधन नहीं बन सका है। 50 किलोमीटर लंबे स्कोर लाइन पर आए दिन हादसे से हो रहे हैं।
आए दिन हो रहे हादसों के बाद शुक्रवार को टीम ने राज्य राजमार्ग 34 और फोरलेन मार्ग की पड़ताल की। इसमें राज्य राजमार्ग 34 पर भंवरेपुर में पेट्रोल पंप पर दो ट्रक खड़े थे।
विज्ञापन

सफेट पट्टी से महज दो फीट दूरी पर खड़े ट्रक से रात में हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। बसारथपुर के पास भी पेट्रोल पंप के पास 6 से अधिक ट्रक खड़े थे।
बढ़ुआ गोदाम में बाजार, देशी शराब की दुकान, कटरा मौजा को जाने वाले मोड़ के पास भी ट्रक और ट्रेलर का जमावड़ा लगा था। वहां से करीब पांच किलोमीटर बेल्चौरा गांव के पास भी ट्रेलर खड़े थे।

हादसों के बाद भी कार्रवाई नहीं
बीते साल 23 अगस्त को दोहरीघाट थाना के अहिरानी के पास सुबह करीब 5:40 बजे संपूर्णानंद विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी (58) और उनकी पत्नी बदामी देवी (56) की मौत हो गई थी। जबकि पिछली सीट पर बैठा कार चालक बिहार के गोपालगंज निवासी वैभव मिश्रा (35) बुरी तरह घायल हो गया था। बीते बुधवार को दोहरीघाट थाना के बसारथपुर के पास गोरखपुर जाने वाले लेन पर अगल बगल दो ट्रेलर चालक किसी बात के लिए बहसबाजी कर रहे थे। उसी दौरान मऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहा कोयला लदा ट्रेलर पटरी के बाद खड़े ट्रेलर में पीछे से जाकर टक्कर मार दी। कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई और बुरी तरह झुलस कर ट्रेलर चालक झारखंड राज्य के चोपारन निवासी संदीप राना (26) की मौत हो गई थी। छह फरवरी को सरायलखंसी थाना के अलीगनर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से प्रभावती देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक चला रहे पति अवधेश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें