ब्लाक मुख्यालय पर आदर्श गणपति बप्पा पूजन समिति की तरफ से टैक्सी स्टैंड पर गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को धूमधाम से किया गया।
समिति के संरक्षक दिलीप सिंह और अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में स्थापित गणेश प्रतिमा को मुंबई से लाया गया था। गुुुुरुवार को पूजा स्थल से निकाली गई प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल युवक डीजे की धुन पर नाचते गाते और जयकारा लगाते चल रहें थे।
विसर्जन जुलूस पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर सदर बाजार, दुर्गा मंदिर, ब्लॉक मुख्यालय, होते हुए भीमपुरा रतनपुरा तिराहे से वैष्णो मंदिर मुख्य सड़क होते हुए ढैचा तमसा तट पर पहुंचा आैर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजन में समिति के मुख्य रूप से राहुल कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, दुर्गा गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रविंद्र कुमार शर्मा, सुदीप लाल श्रीवास्तव रहे। रवि जायसवाल, चंदन ठाकुर, आशु सिंह, गोलू सिंह, प्रीतम गुप्ता, लवकुश वर्मा, गोविंद साहनी, सत्यनारायण गौड, पवन राय रहे।