फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्लॉट बेचने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव में प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.35 लाख रुपये लेने और बाद में जमीन की रजिस्ट्री न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चांदमारी इलमलिया निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 में उसकी मुलाकात चकरा, हलधरपुर निवासी अभिषेक कुमार और करनपुर, मधुबन निवासी अरविंद कुमार से हुई थी। दोनों ने सरवां क्षेत्र में 98 कड़ी का एक प्लॉट दिखाया और उसकी कीमत 12 लाख रुपये तय की।
पीड़ित के मुताबिक सौदा तय होने के बाद अभिषेक कुमार ने बयाने के तौर पर 65 हजार रुपये नकद लिए, जबकि अरविंद कुमार के बैंक खाते में एनईएफटी के माध्यम से 1.70 लाख रुपये भेजे गए। शेष रकम जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें