मृतक के परिजनों का आरोप है कार चालक राजन ने जानबूझकर गाड़ी को घर के सामने घूमा दिया और तेज गति की कार ने सभी को बुरी तरह रौंद दिया। घटना के बाद कार चालक कुछ दूरी पर वाहन को खड़ा कर भाग गया। खिचड़ी लेकर जा रहे सचिन ने गांव निवासी झिन्नक की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आया। चिकित्सकों ने रीता देवी (50) को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान बेटी गोल्डी राजभर (24) की मौत हो गई। परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया।
दोनों परिवार के बीच है पुरानी रंजिश
मऊ। घटना के बाद जिला अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि लड़की के मामले में कई साल पहले विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों परिवार में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। घटना के बाद दोनों परिवार के बीच बीत चीत नहीं थी। इस मामले में दोनों परिवार कई बार आमने सामने आ चुके है।