फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिला अस्पताल में 4, सीएचसी पर 2-2 बेड टीबी मरीजों के लिए तैयार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीबी मरीजों के भर्ती के लिए बना वार्ड।संवाद
विज्ञापन
मऊ। जिले में टीबी के मरीजों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अब जिला अस्पताल पर चार तो सीएचसी पर टीबी की जांच के साथ दो बेड सुविधा शुरू कराई गई है। इससे अब टीबी मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हंसराज सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने दूर-दराज के मरीज की तबियत खराब होने पर भर्ती होने की सुविधा अब तक केवल जिला अस्पताल पर थी। लेकिन अब घोसी, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट, बड़राव, परदहा, रानीपुर सहित सभी दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो दो बेड का वार्ड टीबी मरीजों के लिए बनाया गया है। बताया कि जिले में सदर तहसील, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी में 2024 से अधिक टीबी मरीज है। जिनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर टीबी की जांच सीबीनेट मशीन से की जा रही है, इस मशीन से दो घंटे में टीबी की जांच की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें