फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसआईआर को हिंदू मुस्लिम के नजरिए से न देखा जाए, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कही ये बात

Mon, 01 Dec 2025 05:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर और कफ सिरप मामले पर बयान दिया। 
विज्ञापन
मऊ पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर को हिंदू मुस्लिम या पार्टी के नजरिए से न देखें क्योंकि जिन लोगों का दो स्थानों से वोटर कार्ड या मतदाता सूची है। उनका एक स्थान से नाम कट जाएगा। हर गांव से कुछ न कुछ लोग बाहर रहकर कार्य करते हैं और उनका दोनों स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज है। ऐसे लोगों का एक स्थान से नाम कट जाएगा। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। सत्य के नजर से देखेंगे तो हर वर्ग के डबल वोटरों के एक स्थान से नाम कटेंगे। 

विज्ञापन


यह बातें भावनपुर गांव निवासी और सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद सोमवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनके पैतृक घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद कही। इस अवसर पर परिजनों से मिलकर भविष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने की नसीहतें देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सहनशक्ति दें।

Trending Videos
विज्ञापन

कफ सिरप मामले पर कही ये बात

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कफ सिरप के मामले को लेकर कहा कि केवल फोटो के आधार पर किसी को दोषी करार नहीं करना चाहिए। जांच एजेंसियों को निष्पक्ष कार्य करने देना चाहिए। 
 
सपा विधायक के आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि असामयिक निधन से समाज का क्षति है। वे बचपन से ही अन्याय के विरुद्ध न्याय के लिए अपने जीवन के अंतिम दिन तक संघर्ष करते रहे।

इस दौरान पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, ब्लाक प्रमुख डा राम कृष्ण यादव, सुजीत कुमार सिंह, राजेंद्रनाथ पांडेय, ब्लाक प्रमुख बड़राव सर्वेश कुमार यादव, डॉ. नित्यानंद यादव, इंद्रजीत पटेल, रमेशचंद यादव, फिरोज अंसारी, विनोद सिंह फागू, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें