कस्बा स्थित मेला मैदान में आयोजित मास्टर नसीम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को मोहम्मदिया क्लब कोपागंज व फैरेंस यूनियन मऊ के बीच मैच खेला गया। इसमें मोहम्मदिया क्लब कोपागंज टीम विजेता बनी।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान इंदारा ज़ुबैर अहमद व शहाबुद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच का शुभारंभ किया। मैच में मऊ फैरेंस यूनियन मऊ टीम के खालिद ने पहले हॉफ में एक गोल कर अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। वही दूसरे हाफ में मोहम्मदिया क्लब कोपागंज टीम के हबीबुल्लाह ने दो गोल व सलमान ने एक गोल मारकर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलाई।
मैच समाप्त होने तक यही स्कोर रहा। मैच में निर्णायक अखलाक और महताब आलम रहे। वहीं कमेंट्री नसीम मल्लन और ताबीज ने की। इस अवसर तुफैल, अशरफसैयद, राशिद, अतहर अहमद, शहाबुद्दीन अंसारी, फरदीन, अबुतल्हा, जावेद, आरिफ, रिकू, ओसामा मौजूद रहे। संवाद