फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से जनजीवन रहा प्रभावित

Tue, 29 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 10 बजे नगर क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल रोड पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन।
विज्ञापन
ठंड के मौसम में आए बदलाव से मंगलवार को आसमान में सुबह से ही कोहरे रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। अपराह्न  तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा।  
विज्ञापन


शीतलहर का कहर शुरू हो जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। मंगलवार को तड़के से ही घना कोहरा छाए रहने से लोगों के रोजमर्रा जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ गई।  इस बीच आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग अपने घरों से देर से निकले। स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरते देखा गया। 

पूर्वाह्न छह बजे तक सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन चल रहे थे। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दिन भ्‍ार हल्की ध्‍ाूप रही। दो पहिया वाहन से चलने में ठंड लग रही थी। शाम होते ही फिर से कोहरा छा गया। लोग अन्य दिनों की अपेक्ष्‍ाा जल्दी ही घर चले। दूकानें भ्‍ाी जल्दी बंद हो गईं।
विज्ञापन


ठंड के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। कोहरे के  चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों की ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे तथा रोडवेज पर  प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था।

कुहरे के चलते बसों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे। मंगलवार को कोहरे की वजह से लोगों ने अपनी दिनचर्या देर से शुरू की। आज लोग ठंड की वजह से जैकेट आैर स्वेटर पहनकर घर से निकल रहे थे।  

इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी थी। उधर ठंड बढ़ते ही नगर स्थित जिले के  विभिन्न इलाकों के बाजारों में रूई, रजाई, कंबल से लेकर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर बिक रहे महंगे गर्म कपड़ों की अपेक्षा फुटपाथ पर लगी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें