फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कुंवरपुरवा में घरों में घुसा बाढ़ का पानी, अनाज-चारा बचाने की चुनौती

विज्ञापन
मधुबन के ग्राम पंचायत कुंवरपुरवा में पहुंचा सरयू नदी के पानी से ​घिरा घर । संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील के कुंवरपुरवा गांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। करीब एक सप्ताह से जलस्तर बढ़ने के कारण अब बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया है। लोग अनाज, भूसा और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। आनंद यादव, दुखन्ति राजभर, हरजीत राजभर, शिव यादव, प्रेमचंद यादव, रमेश राजभर और हरिन्द गोंड ने बताया कि लगातार पानी बढ़ने से घरों में पानी घुस गया है। इससे घरेलू सामान सुरक्षित रखने के साथ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया है। पशुपालकों को पशुओं को सुरक्षित रखने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

घर में पानी घुसने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। ग्रामीणों को आने-जाने के साथ बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के साथ पशुओं के लिए चारे और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें