फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मधुबन तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, नाव की व्यवस्था

विज्ञापन
मधुबन में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते  तहसीलदार अशोक कुमार ।संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा ने खैरा, पब्बर का पूरा, सुन्नर का पूरा और विशुनपुरा सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही परेशानी बताते हुए नाव की व्यवस्था कराने की मांग की। तहसीलदार ने तत्काल प्रभावित क्षेत्र में नाव उपलब्ध कराई। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिली। इस दौरान दुबारी के ग्राम प्रधान सपन कनौजिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मधुबन में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते  तहसीलदार अशोक कुमार ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें