फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजेबाजे संग निकला रथ

Wed, 06 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
निकाला रथ
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय स्थित महाराजजी कुटी से श्रद्धालुओं ने बुधवार को गाजेबाजे के साथ भगवान  जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन



भगवान  जगन्नाथ की रथयात्रा जुलूस महाराज कुटी से निकलकर गांव व बाजार तक गई। शोभायात्रा से पूर्व भगवान कृष्ण का  पंचगव्य व पंचामृत से महंत अरुणेश ने अभिषेक किया। तत्पश्चात  भगवान को शृंगारित कर मंदिर के गर्भगृह से निकालकर विशेष रथ में विराजित  किया।


भगवान के रथ में लगी हुई रस्सियों को खींचते हुए श्रद्धालुओं ने  भगवान के रथ की परिक्रमा लगाई। महंत अरुणेश ने बताया कि आज के दिन भगवान जगन्नाथ रथ में बैठकर खेतों में हल  चलाने जाते हैं और कृषि भूमि में मोती की फसल बोते हैं।
विज्ञापन




दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने भगवान जगन्नाथ  मंदिर से  श्रद्धालुओं ने  भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली।  रथ यात्रा को खींचने के लिये नगरवासियों में होड़ लगी रही। जगह-जगह महिलाओं ने विधि विधान से पूजा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें