स्थानीय ब्लाक के नोकहट गांव में कराए गए कार्यों का निरीक्षण बृहस्पतिवार की शाम डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर उसे दूर करने की हिदायत दी।
उन्होंने ग्रामसभा नोकहट में बनाए गए पंचायत भवन का निरीक्षण किया। कहा कि मानक अनुरूप तो बना है लेकिन जो कमी मिली है उसे संबंधित अधिकारी को ठीक करने का निर्देश दिया। कैंपस के अंदर ईट बिछाने का आदेश दिया। वहीं इंदारा में एनआरएलएम के तहत समूह का खाता इंदारा स्थित बैंक मैनेजर द्वारा न खोलने की शिकायत मिलते ही वहां पहुंचकर लोगों की समस्याओं को दूर किया। इंदारा स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खाता खुलवाने पहुंची थीं। बैंक मैनेजर ने खाता खोलने की असमर्थता जताई। समूह की महिलाओं ने डीसी मनरेगा को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर बैंक के मैनेजर से बात की और खाता खुलवाया।