मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को 1963 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में तीन वर्षीय मासूम सहित पांच मरीज मिले। वहीं एक मरीज की मौत से मृतकों का आंकड़ा 71 पहुंच गया। जबकि 31 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर को लौट गए।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 1313 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक मरीज संक्रमित मिला। जबकि आजमगढ़ से आई 646 आरटीपीसीआर जांच रिर्पोट में दो और ट्रूनाट जांच में दो मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में से नगर क्षेत्र से दो, घोसी, बड़राव तथा परदहां ब्लाक से एक-एक मरीज मिले। जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 114 पहुंच गई। इसमें 7 हजार 842 मरीज ठीक हो चुके हैं, 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 201 मरीजों में से 123 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।