घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में घोसी कोतवाली ने एक महिला की तहरीर पर रविवार की देर रात्रि में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी के द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें के अनुसार आबादी की जमीन पर छः माह पूर्व विपक्षियों ने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में दीवार खड़ा कर लिए थे और इसके बाद पुनः रविवार को ढाई बजे गोल बनाकर हरिहर, रामकेवल, रितेश, मनोज एवं विश्वजीत लक्ष्मी देवी के घर पर आये और गाली देते हुए घर में घुसकर लाठी डंडे एवं हथियार से मारने पीटने लगे। इसमें पति नारायन, सास कुमारी देवी,पुत्र बृजेश एवं विजेंद्र, भतीजा अमरेंद्र, पुत्री कविता गंभीर रुप से घायल हो गये।विपक्षियों ने जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चलें गये। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।